Thursday, August 1, 2013

दुर्गा शक्ति


आज कल आई ए एस दुर्गा शक्ति नागपाल के बारे में काफी चर्चा है  ये वही  दुर्गा नागपाल है जिनके नाम में अवैध खनन माफिया सकते में था, अचानक एक दिन उन्हें निलंबित कर दिया गया उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है की इन्होने रमजान महीने में अवैध निर्माणाधीन मस्जिद की दिवार गिराने का आदेश दिया। अब इस  फैसले में दो बातें सामने आती है पहली की  क्या अवैध कब्ज़ा चाहे वो मस्जिद का ही है तोडना गलत है ? क्या ये सरकारी भूमि का  दुरूपयोग नहीं है और क्या उत्तर प्रदेश में मस्जिद बनाने के लिए सकारी भूमि का कब्ज़ा सही है क्या अखिलेश सरकार का ये व्यवहार मंदिरों के साथ भी है.
वैसे अब ये साफ़ हो चूका है की तथाकथित मस्जिद की दिवार ग्रामीणों ने स्वयं ही गिराई है अब सोचना ये है के   एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी का निलंबन किस आधार पे किया जाता है. क्योकि ये तो साफ़ है की मस्जिद वाली बात तो बिलकुल मिथ्या है तो हम समझ सकते है की समाजवादी पार्टी कैसा समाजवाद फैला रहा है जो सत्ता केवल माफिया के इशारों पे एक इमानदार की बलि ले रहा है

No comments:

Post a Comment